Mon. Apr 13th, 2026

नगदी का स्पष्ट प्रमाण नही दे पाये चालक, नगदी सीज

logo

समाचार इंडिया/अल्मोड़ा। एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन को निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण व भयमुक्त सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबन्द रखने के लिये जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों व जनपद के प्रवेश मार्गों में अवैध नगदी, अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी, संदिग्ध व्यक्ति, संदिग्ध वस्तुओं की तलाश के लिए व्यापक चेकिंग अभियान चलाने और आपराधिक व अराजक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखने एवं सोशल मिडिया प्लेटफाँर्मस की सतर्क माँनिटरिंग करने के निर्देश दिये गये है। इसी क्रम में धौलछीना पुलिस टीम व SST टीम ने बाड़ेछीना तिराहे पर संयुक्त चैंकिग अभियान के दौरान एक पिकप चालक के कब्जे से 85,330 रुपये, और एक कैन्टर चालक के कब्जे से 93,000 रुपये व एक ट्रक चालक के कब्जे से 3,65,960 रुपये बरामद हुए। तीनों चालकों के कब्जे से कुल 5,44,290 रुपये की नगदी बरामद की गई।पुलिस उपाधीक्षक विमल कुमार ने बताया कि तीनों वाहन चालकों से  नगदी के सम्बन्ध में जानकारी लेने पर कोई भी स्पष्ट प्रमाण नहीं दे पाये। धौलछीना पुलिस टीम व SST टीम द्वारा बरामद नगदी को सीज कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *