Sat. Sep 21st, 2024

राजभवन में मनाया गया ओडिशा राज्य का स्थापना दिवस

logo

समाचार इंडिया/ देहरादून। राजभवन में ओडिशा राज्य का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में राज्य के उत्तराखंड में रह रहे उड़िया समाज, देहरादून के लोगो ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने कहा कि यह दिन ओडिशा के गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक धरोहर को समर्पित है। राज्यपाल ने कहा कि राज्यों के स्थापना दिवस मनाने से हमें विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक विरासत को समझने और आदान-प्रदान करने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि विविधता में एकता हमारे देश का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। उन्होंने कहा कि ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के माध्यम से विभिन्न राज्यों के बीच आपसी एवं सांस्कृतिक मेलजोल होता है जो की अत्यंत महत्वपूर्ण है, और एक समृद्ध एवं अद्वितीय राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *