Fri. Sep 20th, 2024

केंद्रीय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरु

logo

समाचार इंडिया। डेस्क।  केंद्रीय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरु होगी। आनलाइन पंजीकरण   सुबह 10:00 बजे शुरू होगा और 15 अप्रैल, शाम 5:00 तक होंगे।   पंजीकरण विवरण केन्द्रीय विद्यालय संगठन की वेबसाइट https://kvsangathan.nic.in/admission/ पर पा सकते हैं। कक्षा 1 में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु 31 मार्च, 2024 तक 6 वर्ष है। यानी 1 अप्रैल 2018 या उससे पहले जन्मा बच्चा ही पात्र होगा। वहीं कक्षा 2 और उससे ऊपर के लिए पंजीकरण केवल कक्षाओं में रिक्त सीटों की उपलब्धता के आधार पर ऑफ़लाइन आयोजित किया जाएगा, जो 1 अप्रैल 2024 (सोमवार) को सुबह 8:00 बजे शुरू होगी और 10 अप्रैल, 2024 (बुधवार) को शाम 4:00 बजे बंद होगी। आपको पंजीकरण फॉर्म केन्द्रीय विद्यालय चंदेरी की बेवसाइट पर मिलेगा। जिसे भरकर विद्यालय कार्यालय में जमा कराना होगा। इस बार मोबाइल एप से भी आनलाइन पंजीकरण की सुविधा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *