Fri. Sep 20th, 2024

केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने किया नामांकन

समाचार इंडिया। रुद्रपुर। नैनीताल, उधमसिंह नगर संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने आज नामांकन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इस दौरान मौजूद रहे। इस दौरान आयोजित रॉड शो में मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य में पारदर्शिता से काबिल युवाओं को रोजगार मिल रहा है। मोदी  के नेतृत्व में चार धाम का निरंतर विकास हो रहा है। मानसखंड कॉरिडोर पर भी कार्य जारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे देश में उत्तराखंड की अलग छवि है। यह शांत प्रदेश है। इसे देवभूमि के नाम से जाना जाता हैं। हमारे राज्य में सभी एकता और शांति से रहते हैं। यहां दंगाइयों के लिए कोई जगह नहीं है, कोई शांति व्यवस्था खराब करता है उसके लिए दंगरोधी कानून लागू किया गया है। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि मैं जनता का आभारी हूं जो पांच साल सेवा का अवसर दिया। देश बहुत आगे बढ़ गया है। जो प्यार जनता का मोदी जी के लिए है, उस प्रेम को आगे भी बरकरार रखना है। उन्होंने कहा कि मोदी  पुनः विश्व के सबसे शक्तिशाली नेता के तौर पर उभर कर आने वाले हैं। नैनीताल उधम सिंह नगर की जनता भी उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने में निश्चित ही अपना योगदान देगी। इस दौरान प्रदेश प्रभारी  दुष्यंत कुमार गौतम, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  महेंद्र भट्ट, भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, रमेश पोखरियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, जिला अध्यक्ष भाजपा कमल जिंदल, विधायक शिव अरोड़ा एवं सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *