Sun. Apr 19th, 2026

अनुकृति गुसाई ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

logo

समाचार इंडिया/देहरादून। कांग्रेस के कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री हरक सिंह की पुत्रवधु अनुकृति गुसाई ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। आपको बता दें कि अनुकृति ने 2022 में लैंसडौन विस सीट से कांग्रेस के टिकट पर भाजपा के दिलीप रावत के खिलाफ चुनाव लड़ा था और हार गई थीं। कुछ दिन पूर्व  ईडी ने हरक सिंह  रावत के परिवार के साथ ही उनके करीबियों पर छापे डाले थे। इसके बाद रुद्रप्रयाग की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा और  अनुकृति ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया है। शनिवार को कांग्रेस नेता अनुकृति गुसाई ने पार्टी से इस्तीफा  दिया है। अनुकृति ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा  दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *