Sun. Sep 22nd, 2024

भाजपा ने पौड़ी से बलूनी, हरिद्वार से रावत को मैदान में उतारा

logo

समाचार इंडिया/देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय से राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने विभिन्न राज्यों के 72 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। इस सूची में भाजपा की राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख व पूर्व राज्य सभा सदस्य अनिल बलूनी को पौड़ी  संसदीय व पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को हरिद्वार लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है।भाजपा ने हरिद्वार से मौजूदा सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और पौड़ी गढ़वाल सीट से मौजूदा सांसद पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का टिकट काट दिया है। पौड़ी में अनिल बलूनी कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के सामने होंगे। जबकी हरिद्वार से कांग्रेस ने अभी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *