Sun. Sep 22nd, 2024

केन्द्र ने राज्य को दी योजनाओं के लिए धनराशि

logo

समाचार इंडिया।देहरादून। केंद्र सरकार ने प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर अवस्थापना विकास के लिए 559 करोड़ रुपए की धनराशि जारी की है। इस धनराशि से 33 परियोजनाओं का निर्माण किया जाएगा। इस संबंध में केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने उत्तराखण्ड शासन को पत्र भेज दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धनराशि जारी होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई धनराशि से प्रदेश में विकास को गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *