Tue. Sep 15th, 2026

पीएम मोदी ने 36 करोड़ 26 लाख की स्वास्थ्य योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

logo

समाचार इंडिया/देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के राजकोट से वर्चुअल माध्यम से उत्तराखंड में 36 करोड़ 26 लाख रुपये की नौ स्वास्थ्य योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने राज्य के पांच जिलों में ब्लॉक सार्वजनिक स्वास्थ्य इकाइयों और हरिद्वार में शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने उप जिला अस्पताल श्रीनगर में ट्रांजिट हॉस्टल और रुद्रपुर में क्रिटिकल केयर ब्लॉक की आधारशिला भी रखी। स्वास्थ्य सचिव डॉक्टर आर. राजेश कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री ने उत्तरकाशी के पुरोला, नैनीताल के भवाली, रुद्रप्रयाग के जखोली, बागेश्वर के कपकोट, चंपावत के बाराकोट और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत हरिद्वार जिले में शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *