Sat. May 2nd, 2026

त्रिवेंद्र रावत को पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया

समाचार इंडिया/देहरादून। भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया है। इसी के मद्देनजर त्रिवेंद्र सिंह रावत आज देहरादून से किच्छा बॉडर होते हुए बहेड़ी पहुंचे। मुड़िया मुकर्रमपुर टोल प्लाजा पर उनका स्वागत किया गया। भाजपा के जिलाध्यक्ष पवन शर्मा ने उनकी आगवानी की। बहेड़ी नगर, बाईपास, नैनीताल रोड, रिछा स्टेशन, गुडवारा, हसनपुर में उनका हुआ। त्रिवेंद्र सिंह रावत जब बहेड़ी पहुंचे तो उनके स्वागत के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने रावत के सामने ही सांसद वरुण गांधी के खिलाफ नारेबाजी की। इस घटनाक्रम के बाद पीलीभीत की सियासत को लेकर कयासबाजी शुरू हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *