धूमधाम से मनाई संत रविदास जयंती
समाचार इंडिया/देहरादून। देशभर में आज संत रविदास जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को संत रविदास जयंती की शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास ने सामाजिक समरसता की शिक्षा देने के साथ समाज की बुराइयों को दूर करने का काम किया है। उनकी रचनाएं हमारे साहित्य की धरोहर हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के लिए संत रविदास द्वारा किए गए प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक हैं।