Sat. May 2nd, 2026

प्रदेश में फिर करवट लेगा मौसम

समाचार इंडिया। देहरादून। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आज मौसम साफ बना रहा। हालांकि आने वाले दिनों में राज्य के कईं हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून से प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 और 27 फरवरी को राज्य के अनेक हिस्सों में बारिश और पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। इस बीच, सीमा सड़क संगठन-बी.आर.ओ भारी बर्फबारी से बंद गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग को सुचारू करने के लिए जुटी हुई है।  दल ने मार्ग को सुक्की टॉप तक आवाजाही के लिए खोल दिया  है। राजमार्ग बंद होने से उपला टकनौर के सात गांव सहित गंगोत्री और अंतराष्ट्रीय सीमा का संपर्क जिला मुख्यालय से कटा है। वहीं पर्यटन नगरी लैंसडौन में मौसम की पहली बर्फबारी हुई। बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *