शिविर में श्रमिकों को दी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
समाचार इंडिया/देहरादून। उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा आज पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार में एक शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पात्र कामगारों और मनरेगा में नियोजित निर्माण श्रमिकों को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही दैनिक जीवन में आने वाले कुछ चीजों का वितरण भी किया गया। सहायक श्रम आयुक्त एस.एस रांगड़ ने बताया कि इस शिविर में लगभग 300 पंजीकृत श्रमिको को विभिन्न प्रकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि जो श्रमिक अभी भी अपना पंजीकरण करना चाहते हैं वे निकट के सीएससी सेंटर में जाकर आवश्यक कागजातों के साथ ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।
