Fri. Sep 20th, 2024

यूकेडी का स्वागत समारोह कार्यक्रम मुखानी जिला कार्यालय में हुआ संपन्न

समाचार इंडिया/हल्द्वानी। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश चंद्र भट्ट और नैनीताल के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष राकेश चौहान का स्वागत किया गया। उत्तराखंड क्रांति दल का स्वागत समारोह कार्यक्रम मुखानी जिला कार्यालय में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय ध्यानी व संचालन काजल रावत द्वारा किया गया। कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश चन्द्र भट्ट व जिला अध्यक्ष राकेश चौहान का फूल माला पहना कर ज़ोरदार स्वागत किया। इसके अलावा नवनियुक्त संयुक्त सचिव देवी शर्मा, मोहम्मद इरफान खान का कार्यकर्ताओं ने भी भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में केंद्रीय महामंत्री सुशील उनियाल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। कहा कि यूकेडी को मज़बूत होना पड़ेगा नहीं तो दिल्ली और नागपुर से चलने वाली पार्टियां इस राज्य को दीमक की तरह खा जाएंगे ! कार्यक्रम में इंद्र सिंह मनराल, श्याम सिंह नेगी ,कंचन जोशी बिशन सिंह लटवाल, हरीश जोशी अलाउद्दीन सिद्दीकी ,दिनेश नौटियाल करन जोशी, भावना मेहरा ,सुनीता रानी ,बबीता जोशी, सरिता रावत ,रजनी मौर्य, सुनीता जोशी ,पूजा मेहरा , कला देवी, मालती देवी ,तारा ,पूर्णिमा रजवार, बरखा शर्मा, सुनीता तिवारी आदि लोग शामिल थे। कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष राकेश चौहान ने सर्व समिति से यूकेडी का जनपद नैनीताल का कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान को मनोनीत किया। अंत में जिला अध्यक्ष राकेश चौहान ने सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारी का आभार व्यक्त किया और एकजुट होकर दल को मजबूत करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *