Sat. May 2nd, 2026

सीएम की मौजूदगी में महेंद्र भट्ट ने किया नामांकन

समाचार इंडिया/देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और भाजपा से राज्यसभा उम्मीदवार महेंद्र भट्ट ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम समेत अन्य कई भाजपा नेताओं की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान मंत्री, सभी विधायक, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, टिहरी सांसद माला राज लक्ष्मी शाह, सांसद तीरथ सिंह रावत, के अलावा पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। गौरतलब है कि अनिल बलूनी का छह साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद राज्यसभा की सीट खाली हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *