Sat. May 2nd, 2026

जनता व सरकार के मध्य  सेतु का काम करेगा गांव चलो अभियान

समाचार इंडिया। श्रीनगर। शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत ने कहा कि गांव चलो अभियान आम लोगों के बीच जाकर उनके सुख दुःख में भागीदार बनने का जरिया है।इसके साथ ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की सटीक जानकारी पहुंचाना भी अभियान का मकसद है। उन्होंने कहा कि  यह अभियान सरकार और जनता के मध्य  सेतु का काम करेगा। गांव चलो अभियान के तहत  विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के विभिन्न गॉंवों के दौरों के दौरान शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बताया कि गांव चलो अभियान सरकार और जनता के बीच सेतु का काम करेगा। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत गॉंवों में चौपाल लगाकर आम लोगों को केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उनका फीडबैक भी प्राप्त करना है। कैबिनेट मंत्री डॉ रावत गांव चलो अभियान के तहत  थलीसैण विकासखंड के कैंयूर गांव में प्रवास कर बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं एवं गांववासियों के साथ चौपाल लगाया। इस दौरान वह सरकार की विभिन्न योजनाओं के साथ ही अपने विभागों की योजनाओं से लोगों को अवगत कराया। इससे पहले पूर्व डॉ रावत ने  पैठाणी के नोडी गांव के बूथ संख्या 31 में चौपाल लगाकर ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने अनुसूचित बस्ती में जनसंपर्क अभियान चलाकर सभी बूथवासियों से मुलाकात की। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *