Fri. Sep 20th, 2024

हादसे में महिला की मौत

समाचार इंडिया। गोपेश्वर। चमोली जिले के घाट में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे लोगों का वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 अन्य घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चमोली जिले के नंदानगर (घाट) के कांडई गांव के निकट  धार्मिक कार्यक्रम से लौट रहे एक वाहन यूके-02-पीए-0058 अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया और वाहन में सवार 12 लोगों सवार थे, जिनमे से 7 को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकी  दुर्घटना में लक्ष्मी देवी(50) पत्नी कन्हैया लाल ग्राम, काण्डई, तहसील घाट  की मौत हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *