Sat. May 2nd, 2026

11 से शुरू होगा कण्वाश्रम महोत्सव

logo

समाचार इंडिया।कोटद्वार।  इस वर्ष कण्वाश्रम महोत्सव 11 फरवरी से शुरू होगा आवर 14 फरवरी तक चलेगा। इस बार महोत्सव  में राष्ट्रीय स्तर के सांस्कृतिक दल भी अपनी कला का छटा बिखरेंगे। साथ ही महिला मंगल दलों व समूहों की मांगल गीत प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। 11 फरवरी को प्रातः मालवीय उद्यान से कण्वाश्रम तक साइकिल रैली के पश्चात मेला स्थल में 108 कुण्डाय यज्ञ होने के साथ ही महोत्सव का शुभारम्भ होगा।  12 फरवरी को एनसीसी, एनएसएस एवं सांस्कृतिक दलों द्वारा मार्च पास्ट होगा। तदोपरांत मेलास्थल में विद्यालयी एवं ओपन वर्ग की वालीबॉल एवं कबड्डी प्रतियोगिता होगी। दोपहर में विद्यालयी सांस्कृतिक दलों एवं संस्कृति विभाग एवं सांस्कृतिक दलों के कार्यक्रम होंगे। 13 फरवरी को प्रातः दुर्गापुर से कण्वाश्रम तक क्रॉस कन्ट्री दौड़ होगी। तत्पश्चात मेलास्थल में महिला मंगल दलों व समूहों की विभिन्न प्रतियोगिताओं के फाइनल होंगे। 14 फरवरी को बसंत पंचमी के अवसर पर मेलास्थल में सरस्वती पूजन के बाद विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के सेमीफाइनल और फाइनल मैच होंगे। दोपहर को उत्तराखण्ड के प्रतिष्ठित लोकगायकों एवं लोक कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रम व पारितोषिक वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *