Sat. May 2nd, 2026

आपदा, खोज और बचाव का प्रशिक्षण शुरू

logo

समाचार इंडिया। बागेश्वर। बागेश्वर जिले में  रेडक्रॉस सोसायटी के तत्वावधान में आपदा प्रशिक्षण में  प्रशिक्षणार्थियों को आपदा, प्राथमिक चिकित्सा, रेपलिंग सहित अन्य जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण का शुभारंभ करते हुए जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्र आपदाओं की दृष्टि से बेहद संवेदनशील है। आपदा प्रबंधन की जानकारी होने पर आपदाओं के बाद राहत एवं बचाव कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि रेडक्रास की बागेश्वर ईकाई इस क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रही है। प्रशिक्षणार्थियों को आपदा के दौरान प्रभावितों का प्राथमिक इलाज, उन्हें स्ट्रेचर पर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने आदि के तरीके भी बताए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *