Fri. Sep 20th, 2024

दो नाबालिग युवतियों को भगा ले गया नाई

समाचार इंडिया। पिथौरागढ़। जिले के जौलजीबी में नाई धारचूला में 10वीं में पढ़ने वाली दो किशोरियों को बहला फुसलाकर कर भगा कर ले गया। नामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों और व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। व्यापारियों ने युवक की गिरफ्तारी और दोनों नाबालिगों की सकुशल वापसी के लिए अपने प्रतिष्ठान बंद कर प्रदर्शन किया। वही पुलिस ने दोनों नाबालिगों को बरामद कर लिया है, जब की युवक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया। पुलिस युवक की तलाश में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार बरेली का एक युवक यहां नाई का काम करता था। नाईगत दिन  धारचूला से दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली लगभग 15 साल की दो नाबालिग लड़कियों को बहला फुसलाकर भगा ले गया। जैसे ही इसकी जानकारी लोगों को मिली लोगों में आक्रोश फैल गया। इसके बाद आरोपित की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग के लिए  व्यापार मंडल भी लोगों के साथ सड़क पर उतर गया और धारचूला बाजार बंद रखा । दबाव के बाद पुलिस ने दोनों नाबालिगों को बरामद कर लिया है, जबकि नाई की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है। व्यापार मंडल महासचिव महेश गर्ब्याल और भाजपा नेता महेंद्र बुदियाल  ने कहा की बाहरी प्रदेशों के असामाजिक तत्व रोजगार के नाम पर शांत वादियों का माहौल खराब कर रहे हैं। उन्होंने आरोपित की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने जल्द आरोपित नाई की गिरफ्तारी न होने पर  आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *