Sat. May 2nd, 2026

युवा शक्ति  राष्ट्र के लिए काम करें :रेखा  आर्य

समाचार इंडिया। देहरादून। आज कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने  देहरादून में आयोजित उत्तराखंड युवा संसद कार्यक्रम में कहा कि जीवन में उच्च विचार रखते हुए उस पर काम करनें की जरूरत है। उन्होंने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में और मुख्यमंत्री  पुष्कर से धामी के नेतृत्व में युवाओं के लिए सरकार लगातार काम कर रही है ऐसे में हमें उस मार्ग पर चलने की जरूरत है। युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि नशा समाज और परिवार के निर्माण के विकास में अवरोध होता है। साथ ही कहा कि राज्य सरकार खेल और खिलाड़ियों के लिए लगातार काम कर रही है आज खिलाड़ियों को जो सम्मान मिल रहा है वह पूर्व में नहीं मिलता था, लेकिन वर्तमान में वह सम्मान उन्हें मिल रहा है साथ ही उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास के माध्यम से बच्चों के लिए लगातार काम किया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *