Sat. Jun 27th, 2026

लमगड़ा के दुरस्थ गांव पहुंचे कुमाऊं आयुक्त

समाचार इंडिया। अल्मोड़ा। आयुक्त कुमाऊं मण्डल दीपक रावत ने आज तहसील लमगड़ा के दुरस्थ ग्राम गुरेड स्थित प्राचीन कपिलेश्वर महादेव मंदिर का भ्रमण किया। कुमाऊं आयुक्त ने मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की तथा जनपद एवं राज्य वासियों की सुख समृद्धि की कामना की। कुमाऊं आयुक्त ने मंदिर के बारे विभिन्न जानकारियां प्राप्त की। यहां क्षेत्रीय पुरातात्विक अधिकारी सीएस चौहान ने उन्हें मंदिर के इतिहास एवं विशेषताओं के बारे में अवगत कराया। कुमाऊं आयुक्त ने मंदिर की विशेषताओं की सराहना करते हुए क्षेत्रीय पुरातात्विक अधिकारी को निर्देश दिए कि इस मंदिर को संरक्षित करने एवं इसको पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने हेतु कार्य करें।
यहां स्थानीय लोगों ने भी आयुक्त को स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया जिस पर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *