Sat. Sep 21st, 2024

प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी भाजपा: महेंद्र भट्ट

समाचार इंडिया/देहरादून। हरिद्वार में शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया महिला स्वयं सहायता समूह, एनजीओ संपर्क अभियान की शुरुआत की गई। इस मौके पर शक्ति वंदन के प्रदेश प्रभारी लाजवंती झा भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल के साथ में भारी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता और स्वयं सहायता समूह एनजीओ के संचालक भी मौजूद रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस गंभीरता के साथ देश के विकास के लिए काम कर रहे हैं आने वाले दोनों में देश दुनिया की तीसरी आर्थिक शक्ति का देश बनेगा। आज सभी लोगों में भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है ऐसे में एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनेगी और प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनता के बीच जाने की अपील भी की। शक्ति वंदन के प्रदेश प्रभारी लाजवंती झा ने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं के आर्थिक, सामाजिक उत्थान के लिए कृत संकल्पित है। उसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निरंतर कार्य कर रहे हैं उसमें शक्ति वंदन एक जीता जागता उदाहरण है। भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को महिला मोर्चा के कार्यकर्ता जन जन तक पहुंच रही हैं। उसी कड़ी में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और एनजीओ के साथ भी संपर्क अभियान की शुरुआत की गई है। इसी के तहत छात्र-छात्राओं का सम्मेलन किया जाएगा उन्हें सम्मानित किया जाएगा। केंद्र राज्य सरकार की योजनाओं को लाभ अधिक से अधिक लोग उठा सके इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता पूरी तरह से काम कर रहे है। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हो रहा है वहीं प्रदेश सरकार भी उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए काम कर रही हैं। कार्यक्रम में शक्ति वंदन प्रदेश प्रभारी लाजवंती झा,अजेय कुमार प्रदेश महामंत्री संगठन, भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष आशा नौटियाल, कुलदीप कुमार प्रदेश उपाध्यक्ष, स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत, गीता रावत प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा ,कमली भट्ट प्रदेश मंत्री, नेहा शर्मा प्रदेश मीडिया प्रभारी महिला मोर्चा, प्रदेश उपाध्यक्ष अनु कक्कड़ प्रदेश मंत्री रीता चमोली, आईटी संयोजक रंजना चतुर्वेदी, कमल जोशी रंजना शर्मा, जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, महामंत्री आशु चौधरी, आशुतोष शर्मा, उपाध्यक्ष लव वर्मा, जिला मंत्री रजनी वर्मा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनामिका शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *