Sat. Sep 21st, 2024

हाथी के स्वांग शोभा यात्रा में उमड़ा लोगों का हुजूम

logo

समाचार इंडिया। उत्तरकाशी। पौराणिक मेले में आज कंडार देवता के हाथी स्वांग शोभायात्रा उत्तरकाशी नगर आर्कषण का केंद्र रही। हाथी के स्वांग शोभा यात्रा में बाड़ाहाट पट्टी के विभिन्न गांव के ग्रामीण शामिल हुये।
उत्तरकाशी में माघ मेेले के तीसरे दिन कलक्ट्रेट स्थित कंडार देवता मंदिर में बाड़ाहाट पट्टी के पाटा, संग्राली, बग्याल गांव और उत्तरकाशी नगर के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हुये। यहां हाथी का स्वांग बनाया गया। जिस पर अराध्य कंडार देवता सवार हुये। इसके बाद उत्तरकाशी नगर के भैरव चौक, विश्वनाथ, हनुमान चौक और भटवाड़ी रोड़ तक हाथी के स्वांग पर सवार आराध्य कंडार देवता की भव्य झांकी निकाली गई। झांकी के दौरान महिलाओं ने अपने पारंपरिक परिधानों में सजकर ढोल दमाऊ की थाप पर रसौं तांदि नृत्य कर अपनी पौराणिक संस्कृति की झलक पेश की। इसके बाद झांकी शामिल लोगों आराध्य कंडार देवता से क्षेत्र की खुशहाली के लिए अशीर्वाद मांगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *