Sat. Sep 21st, 2024

वनाग्नि हमारे लिए एक बड़ी चुनौती: राज्यपाल

समाचार इंडिया/देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) नेे कहा कि वनाग्नि हमारे लिए एक बड़ी चुनौती है और इससे निपटने के लिए ठोस समाधान की जरूरत है। राज्यपाल ने कहा कि प्रतिवर्ष वनाग्नि से वन संपदा को भारी नुकसान हो रहा है इसके साथ ग्लोबल वार्मिंग में भी इजाफा हो रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में 70 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र में वन हैं, हमें इन्हें बचाने के लिए प्रयास करने चाहिए। उन्होंने उप वन संरक्षक महातिम यादव से कहा कि इस प्रकार की खोज करने को ताकि वनाग्नि को रोका जा सके। उप वन संरक्षक महातिम यादव ने राज्यपाल को बताया कि उन्होंने अल्मोड़ा डीएफओ रहते हुए वनाग्नि से निपटने और उसके समाधान के लिए रिसर्च डाक्यूमेंट तैयार किया है। उन्होंने बताया कि जनसहयोग और विभागीय समन्वय से अल्मोड़ा के स्याहीदेवी क्षेत्र में वनों को बचाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *