Fri. Sep 20th, 2024

लोकसभा चुनावों के लिए विस्तारकों की जिम्मेदारी तय

logo

समाचार इंडिया/देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनावों के लिए विधानसभा क्षेत्र स्तर पर विस्तारकों की जिम्मेदारी तय कर दी है। सभी विस्तारक आगामी महीनों में पूर्णकालिक भूमिका में संगठन की चुनावी रणनीति और कार्यकर्ताओं के मध्य समन्वयक का काम करेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए नियुक्त विस्तारकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भट्ट ने बताया कि सभी विस्तारक आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर पार्टी की रणनीति को लेकर कार्यकर्ताओं के मध्य समन्वय बनाने का काम करेंगे। साथ ही केन्द्र और राज्य सरकार के कार्यों व उपलब्धियों को संगठन के माध्यम से मंडल और बूथ स्तर पर जनता के मध्य पहुंचाने में जुटेंगे। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने सभी मंत्रियों, विधायकों और जनप्रतिनिधियों से विकास कार्यों की पैरवी में संयम व अनुशासन बरतने को कहा है। उन्होंने कहा कि विधायकों का जन सरोकारों से जुड़े विषयों को लेकर मंत्रियों और उच्च अधिकारियों से मिलना सामान्य बात है। इस दौरान क्षेत्र के विकास एवं जनता के मुद्दों को लेकर जनप्रतिनिधियों के बीच चर्चा और बहस होना स्वस्थ लोकतंत्र का परिचायक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *