Fri. Sep 11th, 2026

अजय भट्ट ने देशवासियों को दी नव वर्ष की शुभकामनाएं

समाचार इंडिया/देहरादून। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने अंग्रेजी नव वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। केंद्रीय मंत्री भट्ट ने अपने संदेश में कहा कि सभी देशवासियों को अंग्रेजी नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं और आने वाला वर्ष देशवासियों के जीवन में सुखी और संपन्नता लेकर आए ऐसी प्रार्थना करते हैं साथ ही देश की आर्थिक उन्नति और विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में चल रही सरकार चौमुखी विकास कार्य कर रही है आने वाले साल में देश की जनता को केंद्र सरकार कई नई सौगातें देगी और आने वाले वर्ष में करोड़ों करोड़ों सनातनियों की आस्था के केंद्र भव्य राम मंदिर का भी देशवासियों के लिए दर्शन का सौभाग्य मिलेगा।  भट्ट ने पुनः एक बार देशवासियों को अंग्रेजी नव वर्ष की शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *