Fri. Sep 20th, 2024

वाहन खाई में गिरने से दो लोगों की मौत

समाचार इंडिया। पिथौरागढ़।  पिथौरागढ़  जिले के तवाघाट-लिपूलेख मार्ग पर गत रात को एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गत देर रात को  बोलेरो  uk 05 ta/ 3021  तवाघाट-लिपूलेख मार्ग पर जा रहा था इसी दौरान जैसे ही वाहन  गर्बाधार के जिप्ती तोक के पास पहुँचा वह अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरा।  रात होने के चलते किसी को घटना का पता नही चल पाया और दुर्घटना की जानकारी लोगों को आज सुबह मिली। सूचना मिलते ही एसएसबी, पांगला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया। अत्यंत दुर्गम क्षेत्र होने के चलते राहत और बचाव कार्य में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हादसे में  मरने वालों की पहचान वाहन चालक  प्रेमदत्त और पुष्कर शाही के रूप में कई गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *