Fri. Sep 20th, 2024

ग्रामीणों ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया भव्य स्वागत

logo

समाचार इंडिया/बागेश्वर। बागेश्वर में विकसित भारत संकल्प यात्रा आज अंतिम दिन अमतोडा पहुंची जहा ग्रामीणों ने यात्रा का फूल मालाओं और आरती करते हुए भव्य स्वागत किया। ग्रामीणों को एलईडी के माध्यम से सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। वही विभिन्न विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों को यात्रा का उद्देश्य बताने के साथ ही पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ा। ग्रामीणों ने यात्रा के लिए पीएम मोदी का धन्यवाद किया। बागेश्वर में विकसित भारत संकल्प यात्रा आज अपने अंतिम दिन बागेश्वर तहसील के नजदीगी गांव अमतोडा पहुंची वहा ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के जानकारी दी गई। विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को उन तक पहुंचाया। यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने पीएम मोदी का आभार जताया। ग्रामीणों ने बताया की पीएम मोदी के द्वारा जो भी योजनाएं संचालित की गई है वह हम सबके लिए काफी लाभकारी रही है। हमे आवास, गैस, किसान सम्मान, घर घर नल का लाभ मिला है जो आज तक हमे किसी के द्वारा नही दिया गया था। ग्रामीणों ने कहा कि पीएम मोदी देश को विकसित करने के लिए हर वक्त काम करते रहते है। उनकी सोच सच भी हो रही है आज गांव गांव तक केंद्र सरकार की योजनाएं पहुंच रही है। सभी योजनाएं आम गरीब इंसान के लिए अमृत का कामकर रही है। आज देश उनके नेतृव तेजी से तरक्की कर रहा है। जल्द हर गांव-गांव तक का व्यक्ति विकसित भारत के तहत हर योजना से लाभान्वित होगा। अमतोडा में विकसित भारत संकल्प यात्रा के पहुंचने पर ग्रामीणों ने बताया कि यात्रा के माध्यम से उन्हें कई तरह की जानकारी मिली है जिसका लाभ उन्हें हर जगह पर लगातार मिल रहा है। और विभागो के अधिकारियों के माध्यम से जितनी भी जानकारियां मिल रही है वह उन्हे काफी लाभ भी दे रही है। लाभार्थियों ने बताया कि केन्द्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना से उन्हें अब किसानी के लिए औजारों और बीज के लिए कही भटकना नहीं पड़ता है। उन्होंने योजना का लाभ देने के लिए पीएम मोदी का धन्यवाद किया। वही ग्रामीण महिलाओं ने कहा कि हर घर जल हर घर नल का लाभ मिलने पर उन्हें पानी के लिए दूर-दूर गाड़ गदेरे नही जाना पड़ता है घर पर ही पानी मिलने से जंगली जानवरों का खतरा भी नही रह गया हैं। ग्रामीणों ने बताया कि केंद्र सरकार की सभी जन कल्याणकारी योजनाएं समाज के हर तबके के व्यक्ति को मिल रही है जिससे वह उसका लाभ ले रहे है। उन्होंने इन सब योजनाओ के लिए पीएम मोदी का धन्यवाद किया। संकल्प यात्रा के माध्यम से ग्रामीणो को सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान योजना, गौरा कन्या धन योजना, मातृ वंदना योजना, किसान सम्मान निधि, किसान क्रैडिट कार्ड, फसल बीमा योजना, जैसे कई दर्जनो योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। ग्रामीण पीएम मोदी का आभार और धन्यवाद कर रहे है। और उनको लगातार देश का नेतृव करने की बात कह रहे है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *