Fri. Sep 20th, 2024

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चिंद्रिया लाल का निध

जनमंच टुडे।उत्तरकाशी।  देश की आजादी में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानी व  गांधी विचारक चिंद्रिया लाल(106) का निधन हो गया। उन्होंने अपने पैतृक निवास उत्तरकाशी जिले के अंतर्गत विकासखंड डुंडा के ग्राम जुणगा के बंदरकोट में  अंतिम सांस ली। उनके निधन पर विभिन्न सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों ने  शोक जताया है और देश की आजादी में  दिए गए उनके योगदान को याद किया। उनके निधन पर पूर्व विधायक विजयपाल ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें  व्यक्तित्व का धनी बताया। उन्होंने कहा कि वह गांधी विचार धारा पर विश्वास करते थे, व महान  गांधी विचारक थे। । और उनके निधन से समूचे उत्तरकाशी जिले को बहुत बड़ी क्षति हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *