Fri. Sep 20th, 2024

केन्द्र सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारियां दीं

logo

 

 

समाचार इंडिया।बागेश्वर। बागेश्वर जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से नगर समेत ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को केन्द्र सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही उन्हें चलचित्रों के माध्यम से भी बताया जा रहा कि सरकार द्वारा योजनाओं को वो किस तरह धरातल पर उतार सकते हैं। विकसित संकल्प यात्रा के द्वारा विभिन्न जानकारियां मिलने के साथ ही पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़े जाने पर लोग काफी खुश हैं।
बागेश्वर में विकसित भारत संकल्प यात्रा बागेश्वर मुख्यालय के नजदिगी गांव खोली में पहुंची और वहा ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के जानकारी दी गई। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारियों को पहुंचाया। जानकारियां मिलने पर ग्रामीणों ने भी यात्रा की काफी सराहना की। वही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाइव के दौरान अपने संदेश में कहा कि भारत को विकसित करने में हर नागरिक का सहयोग मिला है। भारत सबसे तेजी से प्रगति करने वाले देशों में से है। जानता का उनको भरपूर सहयोग मिल रहा है जो आगे भी अनवरत जारी रहेगा। वही ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बातों को लाइव सुना और कहा कि देश आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बदौलत काफी आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गरीब तबके के लिए ज्यादा सोचते है। जितनी भी योजनाएं वो लाए है वो आम गरीब इंसान के लिए लाए है जिससे वो सर उठा के जी पा रहा है।
बाईट—1— राजेंद्र परिहार, स्थानीय

विकसित भारत संकल्प यात्रा के खोली पहुंचने पर ग्रामीणों ने बताया कि यात्रा के माध्यम से उन्हें कई तरह की जानकारी मिली है जिसका फायदा उन्हें और उनके आस पास के लोगो को भी मिल रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि विभागो के माध्यम से जो जानकारियां उनको मिली है वह उन्हे आगे कई कार्य में काफी लाभ दे सकती है। लाभार्थियों ने बताया कि केन्द्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना से उन्हें कच्चे मकान से अपने पक्के मकान का लाभ मिला है। जिस कारण वह अपने खुद के पक्के मकान में अपने बच्चो के साथ सुख से रह रहे है। साथ ही उनके आस पास के कई अन्य व्यक्तियों को भी आवास योजना का लाभ मिल गया है। ग्रामीणों ने बताया कि केंद्र सरकार की सभी जन कल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के पास पहुंच रही है। जिस कारण हम मोदी जी का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए उनका धन्यवाद कर रहे है।
बाईट—2— बिना देवी, लाभार्थी
बाईट—3— खिमुली देवी, लाभार्थी

संकल्प यात्रा के माध्यम से ग्रामीणो को सरकार द्वारा चलाई जा रही किसान सम्मान निधि, किसान क्रैडिट कार्ड, फसल बीमा योजना, आवास योजना जैसे कई योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। उज्वला योजना से लाभांवित ज्योति देवी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी की वजह से हम गैस चूल्हे में अपना खाना बना पा रहे हैं। पहले इसके लिए जंगल जाकर लकड़ियां लानी पढ़ती थी, आज चूल्हे के धुएं और जंगल की दिक्कतो से वो कोसो दूर हो गई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद किया। कहा कि वह सरकार की सभी योजनाओ से काफी खुश है।

बाईट – 4- ज्योति देवी, लाभार्थी
बाइट – 5 – चंदन परिहार, लाभार्थी
बाइट – 6 – गौरव दास, स्थानीय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *