Tue. May 26th, 2026

भारत संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम का आयोजन

logo

समाचार इंडिया। हल्द्वानी। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पांडे ने जनपद नैनीताल के विकासखण्ड मुख्यालय रामनगर में विधानसभा क्षेत्र रामनगर के विधायक दिवान सिंह बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख रामनगर रेखा रावत एवं विकासखण्ड मुख्यालय हल्द्वानी में विधानसभा क्षेत्र कालाढूंगी के विधायक बंशीधर भगत,  ब्लॉक प्रमुख हल्द्वानी रूपा देवी, विनीत अग्रवाल विकसित भारत संकल्प यात्रा के जिला संयोजक एवं क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारियां लोगों को संबंधित विभाग के विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा दी गयी । मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पांडे ने बताया कि उपरोक्त कार्यक्रमों में कुल 1664 ग्रामीणों 64  जनप्रतिनिधियों एवं 135 विभागीय अधिकारी / कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *