Tue. May 26th, 2026

बागेश्वर में धूमधाम से मनाया क्रिसमस का पर्व

logo

समाचार इंडिया/बागेश्वर। बागेश्वर जिले में क्रिसमस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। फटगली चर्च में प्रार्थना सभा के बाद क्रिसमस मेला आयोजित किया गया। प्रभु यीशु को याद किया और प्रार्थना सभा आयोजित की गई। सोमवार को क्रिसमस के मौके पर दिन में 12 बजे फटगली चर्च में प्रार्थना सभा हुई। पादरी संजीव मसीह ने प्रार्थना कर क्रिसमस पर्व की बधाई दी और नए साल के लिए मंगलमय कामना की। इसके बाद चर्च परिसर में क्रिसमस मेला आयोजित किया गया। बच्चों ने प्रभु यीशु मसीह के नाटक का मंचन किया। यह आयोजन अपराह्न तीन बजे तक चला। इसके बाद सभी बच्चों और लोगों को मिठाई और फल संतरे बांटे गए। पादरी ने बताया कि फटगली में वर्ष 1949 में मैथोडिस्ट चर्च की स्थापना की गई थी। जिसके बाद से हर वर्ष यहां क्रिसमस पर प्रार्थना सभा और भव्य रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन होता आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *