Fri. Sep 20th, 2024

राम मंदिर निर्माण को कलश यात्रा निकाली

logo

समाचार इंडिया। बागेश्वर। बागेश्वर में विश्व हिंदू परिषद के द्वारा बागेश्वर नगर क्षेत्र में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। अयोध्या के राम मंदिर के गर्भगृह में वहां पूजा की हुई अक्षताओं से भव्य मंगल कलश यात्रा नगर  में निकाली गई। विश्व हिंदू परिषद की ओर से इन कलशों में रखी हुई अक्षताएं हर गांव के प्रत्येक घर में दी जाएगी। इससे पूर्व इन सभी कलशों की पूजा विधिपूर्वक मंत्रोच्चारण के साथ की गई।  यात्रा संयोजक कमल बनकोटी ने कहा कि भगवान राम सबके आदर्श हैं। वे राष्ट्र निर्माता और राष्ट्र जागरण के सतत प्रेरणा स्रोत हैं। जब तक हम भगवान श्रीराम का आदर्श अपने सामने रखेंगे तब तक कोई भी हमारे देश, धर्म और संस्कृति को परेशान नहीं कर पाएगा। इसलिए अयोध्या में बनने वाला मंदिर सिर्फ राम मंदिर नहीं, बल्कि राष्ट्र मंदिर है। वही यात्रा के जिला सह संयोजक रेखा गोस्वामी ने बताया की राम हमारे आदर्श है आज सभी राम भक्त के लिए और देश के सभी लोगों के लिए ये बहुत शुभ दिन है। आज जिले में राम लला की पूजा की हुई अक्षत को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई है। यात्रा के बाद अब घर घर इन अक्षत को पहुंचाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *