Thu. Jun 25th, 2026

डीएम ने लोगों की समस्याएं सुनी

logo

समाचार इंडिया।उत्तरकाशी। जनता की समस्याओं एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला की अध्यक्षता में आयोजित शिकायत निवारण जनता मिलन कार्यक्रम में 21 शिकायतें दर्ज की गईं। जिनमें से अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जिला सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने सिलसिलेवार जन-शिकायतों की सुनवाई कर इनके निस्तारण के बावत संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। यमुनाघाटी के नौगांव ब्लॉक भंकोली निवासी श्याम सिंह राणा ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत किए गए कार्य मे कनेक्शन न दिए जाने की शिकायत की जिसमे अधिशासी अभियंता जल संस्थान को त्वरित गति से निस्तारण कर उक्त व्यक्ति को पानी का कनेक्शन देने के निर्देश दिए। जोशियाड़ा पालिका क्षेत्र अंतर्गत सेरा में विद्युत पोल लगाए जाने की मांग की जिसमें जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता यूपीसीएल को स्थानीयों की मांग पर विद्युत पोल लगाने के निर्देश दिए। बरसाली निवासी लोकेंद्र बिष्ट ने गढ़ एवं सिंगोट में रुके निर्माणधीन बीएसएनल टावरों का कार्यों की शिकायत जिलाधिकारी से की जिसमें बीएसएनल के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *