Fri. Sep 20th, 2024

देश को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया

logo

समाचार इंडिया। बागेश्वर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत बागेश्वर जिले के गरूड विकासखंड के ग्राम पंचायत हवील कुलवान एवं सिरकोट में कार्यक्रम आयोजित हुआ। यहां प्रचार रथ के पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। ग्रामवासियों को विकास खण्ड को आवंटित वाहन में स्थापित एलईडी के माध्यम सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं का विस्तार पूर्वक प्रदर्शित करवाया गया तथा क्षेत्रीय जनता को केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न विकास योजनाओं की जानकारी दी गई। ग्रामवासियों के साथ मेरी जुबानी मेरी कहानी, धरती कहे पुकार सम्बन्धित विषयों पर चर्चा की गयी एवं जानकारियॉ प्रदान की गयी। यहां पर जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *