Thu. Apr 23rd, 2026

गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो की मौत

logo

समाचार इंडिया/देहरादून। देवप्रयाग में एक ट्रक 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला है। घटना तड़के करीब तीन बजे के आसपास की बताई जा रही है। एक ट्रक देवप्रयाग से ऋषिकेश की तरफ जा रहा था, तभी ड्राइवर ने ट्रक पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद बेकाबू ट्रक गहरी खाई में जा गिरा। आसपास रहने वाले लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान 34 साल के राकेश सिंह पुत्र उमेद सिंह व 26 साल के रविंद्र लाल पुत्र राकेश लाल के रूप में हुई। राकेश सिंह टिहरी के मंजकोट का रहने वाला था, जबकि रविंद्र पौड़ी के श्रीनगर का रहने वाला था। हादसा किस वजह से हुआ, ये फिलहाल पता नहीं चल सका है। आशंका जताई जा रही है कि तेज रफ्तार या ड्राइवर को नींद की झपकी आने के कारण वाहन गहरी खाई में गिर गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *