Wed. Apr 22nd, 2026

फिल्म निर्माता राजकुमार कोहली का निधन

समाचार इंडिया/देहरादून। मल्टीस्टारर फिल्मों के निर्माता निर्देशक राजकुमार कोहली का कल निधन हो गया। 1963 में पंजाबी फिल्म सपनी से फ़िल्म निर्माण की शुरुआत की, उसके बाद पिंड की कुड़ी, मैं जट्ट पंजाबी, दूल्हा भट्टी आदि पंजाबी फिल्म बनाई। दारा सिंह के साथ फ़िल्म लुटेरा से हिंदी सिनेमा में कदम रखा। फ़िल्म हिट रही और इससे मुमताज मुख्य हीरोइन के रूप में प्रसिद्ध हुई। इसके बाद अगली फिल्म राजेन्द्र कुमार, हेमा मालिनी, रेखा की गोरा और काला सुपरहिट रही। 1973 में कहानी हम सब की से निर्देशक बने ये फ़िल्म भले ही नही चली। मगर 1976 में नागिन ब्लॉकबस्टर रही। इसके बाद जानी दुश्मन भी ब्लॉकबस्टर रही। इसके बाद बदले की आग, मुकाबला, नौकर बीवी का, राजतिलक, जीने नही दूंगा, इंसानियत के दुश्मन भी हिट या सुपरहिट रही। इसके बाद कि फिल्में एवरेज या फ्लॉप रही इनमे अनिल कपूर, सनी देओल की इंतकाम, राज कुमार, मिथुन की साज़िश, मिथुन चक्रवर्ती, डिम्पल की बीस साल बाद, मिथुन सलमा फराह की पति पत्नी और तवायफ आदि है। इसके बाद उन्होंने अपने बेटे अरमान कोहली को लांच और रिलॉन्च करने की बार बार असफल कोशिश की। विरोधी, औलाद के दुश्मन और कहर बनाई। अंतिम फ़िल्म जानी दुश्मन एक अनोखी कहानी सुपरफ्लॉप रही। जबकि इनमे धरमजी, शत्रुघ्न, सनी देओल, सुनील शेट्टी जैसे कलाकारों का सहारा लिया। धरमजी के साथ उन्होंने बदले की आग बनाई, फ़िल्म पहले खास नही चली, पब्लिक डिमांड पर इसमें धरमजी के किरदार को जीवित रखकर रिरिलिज किया गया तो प्रयोग सफल रहा। इसे बाद नौकर बीवी का सुपरहिट रही, राजतिलक और जीने नही दूंगा भी सफल रही। इसके बाद धरमजी के सबसे सफल साल 1987 की शुरूआत इनकी सुपरहिट फिल्म इंसानियत के दुश्मन से की। बेटा अरमान नही चला तो धरमजी के साथ विरोधी छोटे सेंटर में सफल रही।कला फिल्म बनाना बहुत मुश्किल काम है, मगर मेरी नज़र में मल्टीस्टारर सुपरहिट बनाना सबसे मुश्किल काम है। दर्जन से अधिक कलाकारों को लेकर नागिन, जानी दुश्मन जैसी ब्लॉकबस्टर फ़िल्म बनाना मनमोहन देसाई के बाद वही सफल निर्देशक रहे। मगर उन्होंने अमिताभ बच्चन या शाहरुख खान जैसे अभिनेताओं के साथ काम नही किया इसलिए मीडिया ने इन्हें तवज्जो नही दी। धरमजी, शत्रुघ्न, सुनील दत्त, राजकुमार, रीना रॉय, अनिता राज को वो ज्यादातर रिपीट करते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *