Wed. Apr 22nd, 2026

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम आयोजित

logo

समाचार इंडिया।बागेश्वर।  विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आज बागेश्वर जिले के विकासखंड गरुड़ के ग्राम पंचायत रतौडा व कौसानी में कार्यक्रम आयोजित हुआ। समस्त ग्रामवासियों को विकास खण्ड को आवंटित आईईसी वाहन में स्थापित एलईडी के माध्यम सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं का विस्तार पूर्वक प्रदशित कर जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अन्तर्गत ग्रामवासियों के साथ मेरी जुबानी मेरी कहानी, धरती कहे पुकार, स्वयं सहायता समूह, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से सम्बन्धित विषयों पर चर्चा की गयी एवं जानकारियॉ प्रदान की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *