Wed. Apr 22nd, 2026

सेवानिवृत्त हुए डीजीपी अशोक कुमार

समाचार इंडिया। देहरादून। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार को आज  पद से सेवानिवृत्त हो गए। सीनियर पुलिस अधिकारियों और नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक  अभिनव कुमार ने कार  का रस्सा खींच कर उन्हें विदाई दी। इस दौरान पुलिस लाइन में भव्य रैतिक परेड का आयोजन किया गया। पुलिस महानिदेशक ने मान प्रणाम ग्रहण करने के बाद परेड का निरीक्षण किया । इस अवसर पर पूर्व पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि टीम के बिना कुछ भी संभव नहीं है। कुमार ने कहा कि पुलिस जनता के लिए बनी है।उन्होंने ऐसी पुलिस व्यवस्था बनाने का प्रयास किया, जिसमें अपराधियों में पुलिस का भय बने और जनता अपने को सुरक्षित महसूस कर सके।  पुलिस के प्रति जनता में प्यार और सम्मान बने। नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने कहा कि  हर पुलिस कर्मी को उनकी कार्यप्रणाली से  सीख लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि  हम सब मिलकर उत्तराखण्ड पुलिस को नयी ऊंचाई पर ले जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *