Wed. Apr 22nd, 2026

कार खाई में गिरने से ताई और भतीजे की मौत

पिथौरागढ़। हल्द्वानी से मुनस्यारी के गिरगांव जा रही कार सेराघाट के रामपुर के पास खाई में गिर गई। हादसे में ताई और भतीजे की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने  घायलों को उपचार के लिए अस्पताल मंे भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सभी शादी में शामिल होने के लिए हल्द्वानी से अपने गांव गिरगांव जा रहे थे। जानकारी के अनुसार जनपद के मुनस्यारी के गिर गांव में 30 नवंबर को विजय सिंह के बेटे महेश की बरात बागेश्वर के गोगिना गांव जानी थी। चचेरे भाई के बेटे की बरात में शामिल होने के लिए पूर्व सैनिक पूरन सिंह अपनी मां तुलसी देवी, चचेरे भाई गंगा सिंह और हल्द्वानी निवासी गोपाल सिंह के साथ कार से गांव आ रहे थे।  सेराघाट में रामपुर के पास कार खाई में गिरने से तुलसी देवी और गंगा सिंह की मौत हो  गई। बेरीनाग थाना प्रभारी प्रभात लिस बल मौके कुमार के नेतृत्व में पुलिस पर पहुंचा और घायलों को खाई से बाहर निकालकर एक घायल को सेराघाट और दूसरे को बेड़ीनाग अस्पताल पहुंचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *