Fri. Jun 26th, 2026

युवक की गला काटकर हत्या

समाचार इंडिया। देहरादून। निर्माणाधीन भंडारी बाग फ्लाईओवर के पास एक व्यक्ति की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह कुछ लोगों ने एक शव के रेलवे ट्रैक पर पड़े होने की सूचना दी तो शंभू की पत्नी निर्मला भी वहीं चली गई। उसने देखा कि शव उसके पति का है। उसका गला काटा हुआ था। पास में ही चाकू पड़ा था। गला इतना गहरा कटा था कि आहार नली अलग हो गई थी। जिसके बाद इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। एसएचओ राजेश साह ने बताया कि मृतक की पहचान शंभू(39)  के रूप में हुई है। पुलिस जांच में जुटी है।  बताया जा रहा है कि शंभू रंगाई पुताई का काम करता था। रविवार शाम पांच बजे वह घर आ गया था। इसके बाद छह बजे फोन आया तो वह बाहर चला गया। 15 मिनट बाद पत्नी ने फोन किया तो एक घंटी गई और फिर फोन बंद हो गया। रात भर शंभू घर नहीं लौटा। पुलिस इस हत्या को लेकर जांच में जुट गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *