Wed. Apr 22nd, 2026

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

समाचार इंडिया।पौड़ी। थलीसैंण ब्लॉक के  भंडेली गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों के साथ मिलकर दोनों युवकों को खाई से बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार एक अल्टो कार पौड़ी से थलीसैंण के भंडेली गांव जा रही थी। जैसे ही कार गांव के पास पहुँची वह अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना पर स्थानीय लोग मौके पर पहुँचे और पुलिस को दुर्घटना की जानकारी दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से खाई से निकाला।सूचना पर मौके पर पहुँची 108 की टीम ने दोनों की जांच कर उन्हें मृत  घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मृतकों की पहचान अंकित नेगी(23) उम्र 23 साल निवासी सेरा जसपुर और पंकज सिंह(21) उम्र 21 साल निवासी सौकियानी जसपुर के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *