स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार
समाचार इंडिया/उत्तरकाशी। उत्तरकाशी पुलिस ने चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार क्षेत्राधिकारी उत्तरकाशी अनुज कुमार व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दिनेश कुमार के नेतृत्व में उत्तरकाशी पुलिस गत रात्रि को चैकिंग अभियान चला रही थी। ऐसी दौरान सब्जी मंडी के समीप रामलीला गेट के पास पुलिस ने एक युवक को संदेह होने पर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 6.05 ग्राम अवैध स्मैक मिला। पुलिस युवक के अपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाने ने जुट गई है। पूछताछ में युवक ने अपना नाम अनुज नेगी(21) पुत्र उत्तम सिंह नेगी निवासी पाडुली ज्ञानसू उत्तरकाशी बताया।
