Sat. Jun 27th, 2026

बदलेगा मौसम का मिजाज, पड़ेगी बौछार, बढ़ेगी ठंड

समाचार इंडिया।देहरादून। राज्य में मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने 26  से  28 नवंबर तक कई  राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश की आशंका जताई है।  मौसम विभाग ने 26 को  उत्तरकाशी,रुद्रप्रयाग, चमोली, 27 नवंबर और 28 नवंबर को  उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग,चमोली, बागेश्वर, और पिथौरागढ़ जिलों के अधिकांश हिस्सों में  बारिश के साथ ही ऊंचाई हिमालय क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने  27 नवंबर को  उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल में बारिश के साथ ही ओलावृष्टि की संभावना जताई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *