झील में जल क्रीड़ा एवं साहसिक खेलों के लिए अपार संभावनाएं
समाचार इंडिया/टिहरी/ कैबिनेट मंत्री/प्रभारी मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल द्वारा ‘टिहरी एक्रो फेस्टिवल’ के उद्घाटन की घोषणा करते हुए समारोह का शुभारंभ किया । इस मौके पर उन्होंने कहा टिहरी झील के पूरे क्षेत्र की सुंदर छठा में जल क्रीड़ा एवं साहसिक खेलों के लिए अपार संभावनाएं हैं। फेस्टिवल में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं, इस तरह की गतिविधियों से विश्व के मानचित्र पर क्षेत्र को एक पहचान मिलेगी तथा रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। कहा की पैराग्लाइडिंग में पी-1 से पी-4 में अलग अलग श्रेणी में लगभग 43 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दिया गया है। उन्होंने फेस्टिवल के सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान पैराग्लाइडरों से वार्ता कर शुभकामनाएं देते हुए पुनः उत्तराखंड आने का निमंत्रण दिया गया। इस मौके पर वन, तकनीकी शिक्षा, भाषा व निर्वाचन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि साहसिक खेलों के लिए और जनपद टिहरी की आर्थिकी बढ़ाने हेतु टिहरी झील में कई संभावनाएं हैं। पैराग्लाइडिंग की सफलता, पर्यटन की निरंतरता तथा देश विदेश में अपनी पहचान बनाए रखने हेतु यह अच्छी शुरवात है। यहां के बच्चों को इसका लाभ मिलेगा तथा तमाम तरह के टूरिज्म बढ़ने से आर्थिकी बढ़ेगी।
