शहीद का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा
समाचार इंडिया। नैनीताल। जम्मू के राजौरी में गतदिनों आतंकियों से हुई मुठभेड़ में शहीद नैनीताल जिले के रातीघाट निवासी पैरा कमांडो संजय सिंह बिष्ट शहीद का पार्थिव शरीर आज दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर सैनिक स्कूल घोड़ाखाल पहुंचा। इस दौरान शहीद को नैनीताल एसडीएम प्रमोद कुमार, रानीखेत केआरसी के ब्रिगेडियर गौरव बग्गा, केआरसी रानीखेत के कर्नल राजेश रद्द, सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन विजय डंगवाल ने शहीद को नमन कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद रानीखेत केआरसी के सैन्य अधिकारी शहीद का पार्थिव शरीर लेकर रातीघाट रवाना रवाना हुए। रातीघाट के चित्रशिला घाट पर शहीद को हजारों लोगों ने नम आंखों के साथ विदाई दी।
