Wed. Apr 22nd, 2026

भारत संकल्प यात्रा रथों वाहनों को रवाना किया

समाचार इंडिया।अल्मोड़ा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के रथ वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत राज्यों में केंद्र सरकार की 17 प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं से लक्षित लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाना है। उन्होंने कहा कि रथ सभी गांव तक पहुंचकर लोगों को केंद्र सरकार की प्रमुख 17 योजनाओं से संतृप्त करना है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के सफल आयोजन के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बीते दिनों महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित की गई थी। कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला, ब्लॉक एवं ग्राम स्तर पर समितियों का गठन कर दिया जाए जो विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजन एवं ग्राम तक पहुंच सुनिश्चित करते हुए लोगों को योजनाओं से लाभान्वित करेंगे एवं योजनाओं की जानकारियां उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने कहा कि भारत सरकार से 29 वाहन इस यात्रा के लिए जनपद को अल्मोड़ा के लिए मिले हैं। इन सभी वाहनों के लिए रूट चार्ट तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा 20 दिनों में जनपद की सभी ग्राम पंचायतों को इस विकसित भारत संकल्प यात्रा से अच्छादित कर लोगों को योजनाओं से लाभान्वित करेंगे। उन्होंने कहा कि इस यात्रा हेतु ग्राम पंचायतवार नोडल अधिकारी भी नामित किए गए हैं, जिनका दायित्व यह होगा कि रूट के अनुसार वाहन ग्राम पंचायत में पहुंचे, इसकी जानकारी सभी ग्रामीणों को पूर्व से उपलब्ध कराई जाए व यह सुनिश्चित हो कि केंद्र सरकार की उक्त योजनाओं से सभी पात्र लोगों को लाभान्वित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *