Thu. May 14th, 2026

युवक की हत्या में युवती गिरफ्तार

logo

समाचार इंडिया। रुद्रपुर। उधम सिंह नगर में लिव-इन में रह रही महिला ने मफलर से गला दबाकर युवक की हत्या कर दी।  हत्या में शामिल महिला को बाजपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मधु सिंह पत्नी रोहित सिंह निवासी शान्ति कालोनी, नमूना थाना बाजपुर जिला उधमसिंहनगर द्वारा थाना बाजपुर आकर पुलिस को तहरीर दी कि 6 नवंबर 2021 को उसके छोटे भाई करन मण्डल पुत्र जयदेव मण्डल निवासी सुभाषनगर वार्ड न0- बरहैनी 08 बाना बाजपुर जिला उधमसिंहनगर उम्र 27 वर्ष को उसके साथ लिवइन रिलेशनशीप में रहने वाली सजना उर्फ डोली पुत्री विनोद कुमार ने गला दबाकर उसके भाई की हत्या कर उसके आत्महत्या दिखाने का प्रयास किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अवलोकन पर मृतक करन की मृत्यु का कारण STRANGULATION होना पाया गया। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी व परिस्थितिजन्य साक्ष्य एकत्र कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आज अभियुक्ता संजना को उसके घर से गिरफ्तार कर विस्तृत पूछताछ की गयी तो उसके द्वारा अपने जुर्म का इकबाल करते हुए बताया कि मृतक करन को पिछले 4 वर्षों को जानती थी। उसके साथ 2 वर्षों से सुभाषनगर वार्ड न0- 08 बाजपुर में किराये के मकान पर लिव इन रिलेशनशीप में अपने माता पिता के साथ रह रही थी। करन मण्डल पहले अच्छा कमाता था. लेकिन लॉकडाउन के बाद उसका काम छूट गया तथा वह अधिक शराब पीना सीख गया जिस कारण  दोनों के बीच आये दिन झगड़ा होता रहता था। घटना के दिन भी मृतक करन मण्डल ने  शराब पीकर पर पर आया और मुझे मारने पीटने लगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *