Tue. Jun 30th, 2026

मैक्स के टक्कर से एक की मौत

logo

समाचार इंडिया/रुद्रप्रयाग। सोमवार रात मुख्यालय में एक शादी समारोह से लौट रहे तीन लोगों को एक मैक्स ने टक्कर मार दी, जिससे दो बच्चे घायल हो गए। हायर सेंटर में उपचार के दौरान गंभीर घायल लड़की की मौत हो गई। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश बना हुआ है। जानकारी के अनुसार सोमवार रात गुलाबराय में एक वेडिंग प्वाइंट से शादी समारोह से अपने घर लौट रहे तीन लोग बद्रीनाथ हाईवे किनारे खड़े थे कि इसी बीच एक मैक्स ने तीनों पर टक्कर मार दी। घटना में एक व्यक्ति सुरक्षित बच गया, जबकि रुद्रप्रयाग निवासी 11 साल की आराध्या और 12 साल का कार्तिक गंभीर घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया, जहां से आराध्या को हायर सेंटर रैफर किया गया गया। जहां मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। वहीं कार्तिक का उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है। घटना में एक अन्य व्यक्ति सुरक्षित है। रात को घटना के बाद वाहन चालक मस्तान सिंह बिष्ट निवासी च्वींथ फरार हो गया था, लेकिन सुबह पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *