Tue. Jun 30th, 2026

चोरी के आरोप में पिता-पुत्री गिरफ्तार

logo

समाचार इंडिया/नैनीताल। नैनीताल जिले के कालाढूंगी में पुलिस ने चोरी के आरोपी पिता-पुत्री की एक अनोखी जोड़ी को गिरफ्तार किया है। एसएसपी पीएस मीणा के अनुसार विगत 14 नवंबर को कालाढूंगी में दिनदहाड़े एक दुकान में गल्ला का ताला तोड़ कर 1 लाख 10 लाख रुपये लेकर चोर फरार हो गये थे। पीड़ित विजेन्द्र सिंह बोहरा ने 17 नवंबर को घटना के संबंध में कालाढूंगी थाने में तहरीर दी गई थी। इसके बाद कालाढूंगी के थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत की अगुवाई में तत्काल एक टीम का गठन किया। टीम ने सबसे पहले घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। पुलिस को सीसीटीवी में स्कार्फ से चेहरा ढके एक लड़की दोपहर में दुकान गल्ला का ताला तोड़ते हुए दिखाई दी। इसके बाद वह दुकान के बाहर पहले से खड़े एक मोटर साइकिल सवार के साथ फरार हो गई। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी। ऊधमसिंह नगर के बन्नाखेड़ा, बाजपुर, दोराहा, काशीपुर एवं जसपुर क्षेत्र में दोनों की तलाश की गई। आखिरकार पुलिस टीम को सफलता हाथ लगी और दोनों आरोपियों योगेन्द्र सिंह चौधरी और उसकी पुत्री लक्ष्मी निवासी ग्राम कीर्ति नांगल, थाना कोतवाली, बिजनौर, उप्र को आज बैलपड़ाव क्षेत्र में बैतखेड़ी से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को जांच में पता चला कि दोनों पिता और पुत्री शातिर चोर हैं और मिल कर घटना को अंजाम देते हैं। आरोपी ऊधमसिंह नगर जिले में अभी तक कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। दोनों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *